Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random
[sidebar_left]

पंचायत मंत्री श्री पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

               दाऊ अर्जुन सिंह ने गरीबों के कल्याण के लिए जीवन भर किया प्रयास - मंत्री श्री पटेल

 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की 9वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के समाधि स्थल रावसागर तालाब पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंचायत मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दाऊ अर्जुन सिंह ने प्रदेश ही नही देश की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने पूरे प्रदेश के विकास के लिए अनुकरणीय प्रयास किये। दाऊ अर्जुन सिंह विंध्य ही नहीं मध्यप्रदेश की राजनीति के प्रमुख स्तम्भों में से एक थे। उन्होंने सदा सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किया। दाऊ अर्जुन सिंह ने गरीबों के कल्याण के लिए जीवन भर प्रयास किया। इसके पूर्व उन्होंने चुरहट शहर में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    पंचायत मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व. दाऊ अर्जुन सिंह ने अपने कार्यो का लोहा मनवाया। उन्होंने तेदुपत्ता एकत्रित करने वाले गरीब आदिवासी परिवारों के लिए नई तेदुपत्ता नीति लागू करके करोड़ गरीबों का भला किया। केन्द्रीय मंत्री के रूप में दाऊ साहब ने मानव संसाधन विभाग तथा संचार विभाग में कई ऐतिहासिक परिवर्तन किये। उनकी प्रतिभा का लोहा उनके साथी ही नही विपक्षी भी मानते थे। जब पंजाब में हिंसक घटनाएं हो रही थी तब प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने 1985 में दाऊ साहब अर्जुन सिंह को पंजाब का राज्यपाल बनाया। दाऊ साहब ने थोड़े ही समय में पंजाब में शांति कायम करने वाला ऐतिहासिक समझौता कराया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी दाऊ साहब ने कई उल्लेखनीय कार्य किये। उनके व्यक्तित्व और कार्यो से हम सबको सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। गरीबों की सेवा करके हम दाऊ साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

    इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन के. डी. सिंह, पुलिस अधीक्षक आर एस बेलवंशी, उपखण्ड अधिकारी चुरहट अभिषेक सिंह, विनय सिंह, विनय वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

पंचायत मंत्री श्री पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि Reviewed by Editor :- Abdul Hafeez on 2:50 am Rating: 5

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.